Bring Me An Echo (2026), film still

Bring Me An Echo

About this Short Film

Bring Me An Echo (Neelabh Parashar, India, 2026) follows a theatre practitioner as she works with young women who are blind, shaping their personal stories into performed scenes while reflecting on her own experience of sudden darkness and recovery. The film offers an intimate, conversational documentary perspective that foregrounds participants' voices, humour and daily realities rather than deficit narratives. Through rehearsal rooms, spoken poetry and candid reflection, it explores how storytelling and acting create space for agency, connection and public recognition. Viewers interested in accessibility, disability-led creative practice and contemporary theatre will find a thoughtful, humane portrait that challenges assumptions about who performs and who is heard, making it a natural fit for the Focus on Ability festival.

Film Details

Country: India
Genre: Personal Story
Festival Year: 2026
Filmmaker: Neelabh Parashar

Film Transcript

10 मिनट दे रहा हूँ, जैसे कि मैंने कल दिया था। आपको एक सीन तैयार करना है। अरे यार, क्या और टाइम दे दूं क्या? नहीं। हर इंसान अपनी लाइफ का मेन कैरेक्टर होता है। तो जब मैं लोगों से बात करती हूँ तो उनके पास भी कोई ना कोई स्टोरी जरूर होती है बताने के लिए। मैंने ये चीज यहाँ पर भी देखी कि यहाँ पे स्टोरीज सुनाई जा रही हैं और उनको सीरियस लिया जा रहा है। वैसे लोग स्टोरीज को सीरियस नहीं लेते हैं उतना। एंड ब्रीथ आउट। हाँ, ऐसा भी करना है। आराम से करना है।

जब मैं पहली बार नैब आया था, मुझे याद है, और तब मेरी बहुत कम एज थी, तो मेरे लिए इट्स अ न्यू वर्ड फॉर मी था। ब्लाइंड लड़कियां हैं और वो अपना काम कर रही हैं, अपनी ज़िंदगी जी रही हैं, जैसे हम सब जीते हैं। मुझे उन्हें थिएटर सिखाना था; उन्होंने ये देखा नहीं है कि ऐसे ग्रुप में लोग बैठते हैं, ड्रामा क्या होता है, थिएटर क्या होता है। ऐसी लड़कियाँ जो 15 साल, 12 साल एक घर में बंद रही हैं, निकली नहीं हैं — उनके मां-बाप को शर्म आती है बताने में कि मेरी एक बेटी ब्लाइंड है। मतलब घर पे चार बच्चे हैं तो दुनिया को ही पता है कि तीन ही बच्चे हैं। थिएटर में आके वो बोलना शुरू करती हैं, हंसना शुरू करती हैं।

अब मेरे पास तीन टीमें हैं: एक सुभद्रा की टीम, एक धरपण वाली टीम, एक पुन्नी-नेहा वाली टीम। ये 2023 की बात है, जुलाई की। अचानक मैं सुबह उठी और मुझे पूरा अँधेरा दिख रहा था। मैं अपनी आँखों को रोज मलती थी कि ऐसा कैसे हो गया, क्या यह सच में है? मैं 16-17 दिन कोमा में रही थी, सांस भी रुक गई थी। डॉक्टर ने बोला था कि अब कोई उम्मीद मत रखिए, पर मैं उठ गई, जैसे मैं अपनी आँखों के ठीक होने का इंतजार कर रही थी।

मैंने इस पे एक पोएट्री बनाई है: "मेरी ज़िंदगी के तट पर समय की जली राख है। राख के उस ढेर में ढेरों दबे एहसास हैं। उन एहसासों के खातिर ही आज भी एक गूढ़ी आस है। न जाने वो दम क्यों नहीं तोड़ता। शायद उसे समय की प्यास है।"

उनके लिए ज्यादा इंपॉर्टेंट है अपनी कहानियाँ बताना। उन्हीं की ज़िंदगी से कहानियाँ, मज़ेदार चीजें, ड्रामा, कॉमेडी, ग़म — वो सब मैं निकालता हूँ और उस पर एक स्क्रिप्ट बनाकर डिस्कस करके हम उसे सीन बाय सीन परफॉर्म करते हैं।

रेडी... हेलो शनी, यार तू कहाँ पे है? एक तो हीरोइन भी नहीं उठाती। तुम कहाँ हो? मैं मूवीज़ वगैरह देखती थी, तो वो ऐसा लगता था कि बहुत रियल एक्टिंग करते हैं। हर मूवी में उनकी एक्टिंग अलग होती है। तो मुझे यहाँ पे लगा कि यहाँ रियल एक्टिंग कैसे सिखाएंगे किसी को? हम लोगों को सिखाएंगे तो इसका कोई मोटिव भी है या नहीं? कोई देखेगा भी या नहीं? बहुत अच्छा है। तीनों लोगों ने एक्सपेक्टेशन से ज्यादा बेहतर किया है। अभी ग्राउंड है। बहुत बढ़िया। सभी के लिए तालियाँ।

मैं स्क्रिप्ट एक दिन में लिखता हूँ, कोई बढ़िया कॉमेडी, और जल्दी शुरू करेंगे सर। मैं इससे पहले कभी स्टेज पे नहीं चढ़ी, कभी नहीं, क्योंकि मुझे डर लगता था। कभी स्टेज खाली भी होता था, आसपास कोई नहीं होता था, तो भी मुझे डर लगता था — दो सीढ़ियाँ चढ़ने में कि कोई मुझे देख लेगा। से ज्यादा नाटक नहीं है। ये ध्यान रखना कि किसके बाद किसका डायलॉग है; इसका अलर्ट रहना बहुत जरूरी है। पहली चीज, दूसरी चीज — ये जरूरी है कि किस इमोशन, किस मूड से वो डायलॉग बोला जा रहा है।

वन टू थ्री फोर: "बचाओ बचाओ, मेरा यहाँ पर जा पेड़ गिर गया है। मुझे बचाओ।" "फोन निकाल, वीडियो बनाते हैं।" "वीडियो बनाते हैं और तेज बोलो बेटा।" "चलो चलो, फोन निकालो, वीडियो बनाते हैं।" "नहीं, धीरे बोलो।"

थिएटर की मदद से मुझे यह पता चला कि जो हम ये परफॉर्मेंस करते हैं, उनका भी कोई मतलब होता है। "आज हम लाइव हैं एक शॉकिंग इंसिडेंट के साथ: एक आदमी जो जामुन के पेड़ के नीचे दबा हुआ है।" उसके सपोर्ट में आप कमेंट बॉक्स में लिखिए, "स्टे स्ट्रांग भाई"। और सर, इसके आगे भी ऐड कर — हाँ ऐड किया तो कर, उसको बताओ। हाँ क्या ऐड किया? नहीं नहीं, सुनो, क्या ऐड किया बताओ? हाँ कि, "और इससे जुड़ी अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को जरूर फॉलो करें।" हाँ।

कोई तो होगा जिसको हम सुहाएँंगे। किसी के ख्यालों में तो हम भी आएँगे। वो अपना खयाली पुलाव हमें चखाएंगे; हम भी स्वाद लेकर उनके हाथों से खाएंगे। जाएंगे तो वो हमें अपना आसमान दिखाएंगे। चुपके से हम वहां अपने सितारे बिछाएंगे।

थिएटर में हम सब एक हैं। हमारी कहानी — ये क्या है? हम जो कहानी कहने जा रहे हैं, वो इसकी भी है, वो मेरी भी है, हो सकता है आपकी भी। मैं कह रहा हूँ और मेरी कहानी यह कह रही है: बट हियर वी ऑल आर एक्टर्स।

Filmmaker

Neelabh Parashar is the filmmaker behind this entry. See every Focus on Ability entry from Neelabh Parashar.

?

0 comments
❤ Donate